Nobel Prize 2022 Winners List in Hindi | 2022 नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची हिन्दी में

नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक इसलिए सभी competitive exams में इससे संबंधित प्रश्न भी बनते है जो हाल ही में जारी विजेता सूची से क्वेशन आते है उसे करंट अफेयर्स टॉपिक में रखा जाता है बीते दिनों का प्रश्न होता उसे स्टेटिक जीके टॉपिक मानकर पूछे जाते है|

इसलिए ये पुरस्कार टॉपिक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है सभी स्टूडेंट के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 विजेता लिस्ट दिए गए है जिसे पढ़े एवं Nobel Puraskar Vijeta Suchi 2022 Notes भी तैयार कर ले ताकि आप परीक्षा के समय क्विक रिवीजन भी कर सकते है, अपना समय बचाने के लिए Nobel Prize Winners List PDF 2022 भी प्राप्त कर सकते है|

Nobel Prize PDF in Hindi 2022

Nobel Prize in Hindi | नोबेल पुरस्कार हिन्दी में जानकारी 

स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनविद और वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के पुण्यतिथि पर उनकी याद में प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को दिया जाता है, नोबेल प्राइज 1901 से उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता था जैसे: भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, शांति एवं साहित्य  के क्षेत्र में लेकिन वर्ष 1968 से स्वीडिश बैंक द्वारा एक और क्षेत्र अर्थशास्त्र जोड़ा गया एवं घोषणा किया गया तब से 6 क्षेत्रों में दिया जाता है|

प्रति वर्ष एक क्षेत्र में अधिकतम 3 लोगों को विजेता माना जाता है| भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य एवं अर्थशास्त्र ये पांच क्षेत्रों के लिए पुरस्कार स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम मे दिए जाते है जबकि शांति के क्षेत्र में नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है| इस पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक डिप्लोमा एवं 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना के धनराशि दिए जाते है अगर किसी क्षेत्र में विजेता एक से ज्यादा है तो यही राशि में सभी को बराबर अनुपात में बाँट दिया जाता है|

इसके बारे में जाने: FIFA World Cup Questions and Answers 2022 | फीफा वर्ल्ड कप प्रश्नोत्तर के बारे में पढ़े 

Nobel Prize Winners List 2022 | नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022 

किस क्षेत्र में किस व्यक्ति को पुरस्कार की घोषणा हुई है और वे किस देश के रहने वाले है देखे –

विजेता नाम  पुरस्कार क्षेत्र  देश 
एलेन एसपेक्ट  भौतिकी  फ्रांस 
जॉन एफ क्लॉसर  भौतिकी  अमेरिका 
एंटोन जिलींगर  भौतिकी  ऑस्ट्रिया 
मोर्टन मेल्डल  रसायन  डेनमार्क 
बैरी शार्पलेस  रसायन  अमेरिका 
कैरोलीन बर्टोजी  रसायन  अमेरिका 
स्वांते पैबो  चिकित्सा  स्वीडन 
मेमोरियल (संस्था) शांति   रूस 
सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (संस्था) शांति  यूक्रेन 
एलेन बियालियातस्की  शांति  बेलारूस 
एनी एनॉक्स  साहित्य  फ्रांस 
डगलस डायमंड  अर्थशास्त्र  अमेरिका 
फिलिप डायबविगो  अर्थशास्त्र  अमेरिका 
बेन बर्नानके  अर्थशास्त्र  अमेरिका 

Nobel Foundation | नोबेल फाउंडेशन 

इसकी स्थापना 1900 ई. में किया गया था यह एक निजी संस्था है इसका मुख्य कार्य है अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में नियुक्त संस्थानों को वित्तीय प्रबंधन की व्यवस्था उपलब्ध करना| प्रति वर्ष नोबेल पुरस्कार विजेता लिस्ट भी नोबेल फाउंडेशन के द्वारा ही किया जाता है, इसका मुख्यालय स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में स्थित है|

नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्थान 

निम्न संस्थान का काम है अपने-अपने क्षेत्र में योग्य व्यक्ति या संस्था का विजेता के रूप में चयन करना एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करना|

संस्थान का नाम  प्राइज क्षेत्र 
स्वीडिश एकेडमी  साहित्य 
करोलिनस्का इंस्टिट्यूट में नोबेल असेंबली  फिजियोलॉजी या चिकित्सक 
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज  भौतिकी, रसायन एवं अर्थशास्त्र 
नार्वेजियन नोबेल समिति  शांति 

सारांश: नोबल पुरस्कार विजेता 2022 के साथ इससे संबंधित जो भी महत्वपूर्ण पॉइंट था सभी के बारे में चर्चा किया गया है उम्मीद है आप सभी इसे ध्यान से पढ़े होंगे इसके आलवा आप चाहते है अन्य करंट अफेयर्स क्वेस्शन एवं आंसर के बारे में पढ़ाना तो Current Affairs Categories Section में जाकर पढ़ सकते है|

Leave a Reply