Padma Vibhushan Awards 2023 List in Hindi PDF | पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची हिन्दी में

Padma Vibhushan Awards 2023 List in Hindi | पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं की सूची हिन्दी में

भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला भारत रत्न के बाद दूसरा सबसे उच्च नागरिक प्रतिष्ठित सम्मान हैं, यह सिर्फ वैसे नागरिक को दिए जाते है जो देश के हित में बहुमूल्य कार्य किए हो, देश की तरक्की के लिए अपना योगदान दिए हो, असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए| पद्म विभूषण पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है| इस अवार्ड की स्थापना 2 January 1954 में की गई थी|

Padma Vibhushan Awards 2023 List in Hindi

Padma Awards 2023 | पद्म पुरस्कार 

यह पुरस्कार प्रत्येक साल गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की जाती है| वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दे दी है| इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण एवं 91 पद्मश्री शामिल है| जिसमे से 19 पद्म पुरस्कार विजेता महिला हैं|

Padma Vibhushan (पद्म विभूषण )

इस साल 25 जनवरी 2023 दिन बुधवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई, जिसमे 6 पद्म विभूषण शामिल है| इस अवार्ड सूची में बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत), श्री एसएम कृष्णा, श्री जाकिर हुसैन, श्रीनिवास वर्धन, दिलीप महलानोबिस (मरणोपरांत) और मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) का नाम शामिल है|

विजेता नाम  क्षेत्र  राज्य/राष्ट्र
बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) अन्य- वास्तुकला  गुजरात
श्री एसएम कृष्णा सार्वजनिक मामलों  कर्नाटक
श्री जाकिर हुसैन कला महाराष्ट्र
श्रीनिवास वर्धन विज्ञान और इंजीनियरिंग  संयुक्त राज्य अमेरिका
दिलीप महलानोबिस (मरणोपरांत) दवा  पश्चिम बंगाल
मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामलों उत्तर प्रदेश (UP)

पद्म विभूषण पुरस्कार पीडीएफ़ इन हिन्दी डाउनलोड

Padma Vibhushan Award PDF in Hindi 2023

आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको पुरस्कार के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए, और साथ ही करंट अफेयर्स संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है ताकि आप एग्जाम में अच्छा स्कोर कर पाएंगे| इसलिए हमने आप सभी Competitive Students के लिए पुरस्कार विजेताओ के लिस्ट पीडीएफ़ के साथ ही 2023 करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ भी उपलब्ध करवाया गया है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर Current Affairs पढ़ सकते है एवं महत्वपूर्ण pdf डाउनलोड कर सकते है|

All Month Current Affairs in Hindi 2023

Monthly Current Affairs Questions and Answers

Leave a Reply