सपने देखने का मतलब क्या होता है? || सपने में क्या देखने से क्या होता है उसका अर्थ,फल – यहाँ से जाने हिन्दी में

हम सब डेली लाइफ मे कुछ न कुछ सपना देखते है सपने भी दो तरह के होते है एक वो जो अपने सुनहरे भविष्य के लिए देखते है जिसे पूरा करने के लिए जी जान से उसके पिछे पड़ जाते है और एक वो जो हम नींद में देखते है|

आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे की जो सपना हमलोग नींद मे देखते है उसका मतलब क्या होता है और सपने मे क्या देखते है उसका अर्थ क्या होता है उससे पहले जानते है आखिर हमलोग को नींद में सपने क्यों आते है|

sapno ka arth

सपने क्यों आते हैं?

ये सपने इंसान के मन की एक विशेष अवस्था है, सपने देखते समय मनुष्य उसको जन बूझकर न तो कुछ सोचता  है न ही देखता है यानि मनुष्यत्व में नहीं होता है, ये सपने न तो पूरी गहरी नींद में आते है न ही जागते हुए आते है बल्कि सपने ये दोनों के बीच की अवस्था में आते है| 

सपने आने का मुख्य कारण क्या है?

क्या आपने कभी इसपे विचार किया है आखिर सपने आने का मुख्य कारण क्या हो सकता है अगर नही तो आइए जानते है – सपने आने का मुख्य कारण मनुष्य का खान-पान, रहन-सहन, सोच-विचार साथ ही मनुष्य के बीमारियों का भी स्वपन अवस्था का विशेष प्रभाव पड़ता है, अगर आप गौर करेंगे तो जब आपका तबीयत खराब रहता है तो आपको स्वप्न देखने को मिलता है|

सपने आने का मतलब क्या है? | सपने आने का अर्थ क्या है?

कई बार आप गौर किए होंगे की हम हम वैसे सपना देखते है जो हमारे भूतकाल से जुड़े होते है यानि जो घटना हमारे जीवन में पहले घट चुका है उसी को देखते है तो की बार वर्तमान मे चल रहे स्थिति को देखते है तो कई बार ऐसा सपना देखते है जो भविष्य मे होने वाला है जिसके बारे मे हम सोचते रहते है, कई बार तो ऐसा होता है की सोने से पहले जो सोचे या जिसके बारे मे बात करते है वही सपने मे देख लेते है, यही सपना का मतलब है|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का कोई न कोई मतलब और उनका अर्थ होता है जो घटना पहले घट चुका उसको याद दिलाता है या फिर जो भविष्य मे होने वाला होता है उसके लिए चेतावनी देता है|

सुबह के सपने का मतलब | रात के सपने का मतलब 

हमलोग कई बार सपना रात के गहरा नींद में देखते है तो कई बार सुबह के नींद में देखते है और प्रत्येक सपने में कुछ न कुछ देखते है उसका संकेत भले अलग होता है जैसे कई बार – किसी मनुष्य को देखते है तो कई बार जानवर, भावनाएं, मूड, रंग, कीड़ा, पकवान, फल, फूल, जगह, गाड़ी इत्यादि| सबका मतलब अलग-अलग होता है ये मेरा कहना या सोचना नही है ये लोगों के मानसिकता और पूर्वजों के अनुभव के आधार पर और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यही होता है|

आइए आपके साथ Dairy शेयर करते है जिसके मदद से आप जान पाएंगे की सपने में  क्या देखने से क्या होता है और किस चीज का संकेत कैसा होता है |

सपने देखने का मतलब जाने यहाँ से- क्या देखने का अर्थ क्या होता है|

  • सपने में सांप देखना:- अगर आप सपने में सांप देखते है तो शुभ माना जाता है, यदि आप सपने में बहुत सारा सांप देखते है तो अशुभ माना जाता है इस तरह का सपना भविष्य में परेशानियाँ आने का संकेत देता है, आपको सपने में सांप पीछा करता दिखाई दे रहा है और आप घबराए हुए है इसका मतलब आप किसी चीज के लिए डरे हुए है, वही अगर सपना में सांप और नेवला का लड़ाई देखते है तो इसका मतलब है की आप भविष्य में किसी कानूनी मामले मे आपद सकते है|
  • सपने में अनजान व्यक्ति को देखना या अनजान व्यक्ति से बात करना :- ये सपना आपको इस बात का संकेत देता है की आप जल्द ही अपने जीवन में ऊंचाइया हासिल करने वाले है और आपको खूब लाभ होने की संभावना है या इसका मतलब ये भी है की आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपको खुशी देगा|
  • सपने में मकान देखने का क्या मतलब है?:- सपने में मकान देखने देखने का मतलब शुभ माना जाता है यह सपना आर्थिक रूप से मजबूत होने का इशारा करता है आपका आर्थिक स्थिति पहले से अच्छा होने वाला है इसलिए इस सपना को लाभदायक माना जाता है|
  • सपने में ससुराल वालों को देखना क्या होता है?:- सपने में ससुराल वालों को देखना नए रिश्ते को लेकर शुभ माना जाता है इस सपना का संकेत है आने वाले दिनों में आप नए रिश्ते में बंधने वाले है|
  • सपने में बिना कपड़ों को देखना:- सपने में खुद को बिना कपड़े का देखने का अर्थ है की असल जीवन में आप अपनी कोई बात दूसरों से छिपाने का प्रयास कर रहे है इसका अर्थ है की आपनी कोई बात दूसरों को बताने से डरते है, अगर आप सपने में किसी रिश्तेदार को बिना कपड़े का देखते है तो इसका मतलब है आपको जल्द ही रिश्तेदार से सहायता मिलने वाली है आपके भलाई के लिए कोई सोच रहा है, अगर आप अपने पड़ोसी को बिना कपड़े का देखते है तो इसका मतलब है की आपके दुश्मन की जल्द ही हर होने वाली है|

सपने का मतलब जानने के लिए पूरा पढ़े-

  • सपने में खुद को देखना:- ये सपना एक शुभ सपना माना जाता है क्योंकि तारों के बीच सिर्फ खुद को देखना यानि आपको धन लाभ की ओर संकेत करता है, आप बहुत जल्द तरक्की करने वाले है|
  • सपने में मंदिर देखना:- ये सपना भविष्य में कुछ घटित होने वाली खास घटनाओं की ओर इशारा करती है|
  • सपने में पानी देखना:- ये सपना जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करता है, इसका मतलब भविष्य में आपको किसी के साथ झगड़ा लड़ाई हो सकता है अगर आप समुद्र का पानी देखे तो आप अपने वाणी पर नियंत्रित रखे नही तो ये बड़े विवाद की वजह बन सकती है|
  • सपने में पूजा देखना:- सपने में अपने घर में पूजा होते देखना या खुद को पूजा करते देखना यह सपना सभी दृष्टि से शुभ माना जाता है इससे आपके घर से सभी कष्ट दूर होने वाले है सुख आने वाली है|
  • सपने में जलता हुआ दीपक देखना:- ये सपना भी शुभ माना जाता है इसका संकेत है की जल्द ही आपको आर्थिक लाभ होने वाला है|
  • सपनों में माँ को देखना:- सपने में अपनी माँ को देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है इससे संकेत मिलता है की भविष्य में आपका लाभ होने वाला है और आपके कार्यों में सफलता मिलने वाली है|

Leave a Reply